कौशाम्बी जिले के इस गांव में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष का तुगलकी फरमान,एक परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार

कौशाम्बी,

कौशाम्बी जिले के इस गांव में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष का तुगलकी फरमान,एक परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष के लेटर पैड पर एक परिवार के सामाजिक बहिष्कार का तुगलकी फरमान जारी हुआ है ,जिसमे पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के टहेरा गांव के रहने वाले छेदीलाल का सामाजिक बहिष्कार का ऐलान किया गया है,उक्त परिवार की हुक्का पानी बंद करने से लेकर खेत की सिंचाई के लिए पाबंदी लगाई गई है।भाकियू ने लेटर पैड में लिखकर एक फरमान जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि एक परिवार का जल निकासी को लेकर विवाद है,भाकियू कार्यकर्ता समेत लगभग 30 लोगों ने लेटर पैड पर हस्ताक्षर सामाजिक बहिष्कार का फरमान जारी किया है,लेटर पैड पर जारी फरमान में फरमान का उल्लंघन करने पर उक्त ग्रामीणों का भी बहिष्कार करने की बात कही गई है, 24 अगस्त की रात को विवाद होना बताया जा रहा है वही 26 अगस्त को जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी के लेटर पैड पर यह फरमान जारी किया गया है।

Oplus_131072

किसान यूनियन द्वारा एक परिवार के सामाजिक बहिष्कार के फरमान की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor