कौशाम्बी,
जमीनी विवाद मामले में पुलिस ने पीड़ित,घायल और तीन अधिवक्ताओ के खिलाफ ही दर्ज कर लिया मुकदमा,आक्रोश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस ने जमीन के विवाद मामले में भाजपा नेत्री के प्रभाव में आकर पीड़ित,घायलों और अधिवक्ताओं के ऊपर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है,पीड़ित अधिवक्ता सहित कई लोगो का गंभीर हालत में प्रयागराज में इलाज इलाज चल रहा है।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के रसूलपुर गिरसा का है जहा गुलाब पासी की जमीन पर भाजपा नेत्री द्वारा कब्जा कराए जाने का आरोप लगा है,वही रविवार को दोनो पक्षों में विवादित जमीन पर निर्माण के दौरान मारपीट भी हुई है जिसमे अधिवक्ता छविराम यादव सहित कई लोग घायल हो गए थे,जिन्हे जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया था जहा से अधिवक्ता छवीराम और एक अन्य को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया था।
आरोप है कि मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष छबिराम आदि की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्यवाई नही की और उल्टा घायल लोगो सहित तीन अधिवक्ताओं पर भी पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, अधिवक्ताओं के ऊपर मुकदमा दर्ज होने से जिले भर के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन करते हुए डीएम और एसपी को ज्ञापन भी सौंपा है।
वही छोटे से विवाद को सुलझाने में नाकाम रही सिंघिया चौकी पुलिस ने मामले को इतना बड़ा कर दिया कि जिले भर के वकीलों में आक्रोश व्याप्त हो गया।आरोप है कि सिंघिया चौकी प्रभारी यदि पहले ही इस मामले को निपटा देते तो आज यह नहीं होता।बहरहाल पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष सहित अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने और अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस की बड़ी फजीहत हो रही है।








