संपत्ति विवाद में विवाद के दौरान चचेरे भाई की हत्या करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट

कौशाम्बी,

संपत्ति विवाद में विवाद के दौरान चचेरे भाई की हत्या करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के अकबराबाद में दो दिन पहले संपत्ति को लेकर दो परिवारों में हुए विवाद के दौरान एक युवक की लाठी डंडों और लोहे के रॉड से मारपीट कर हत्या कर दी गई थी,जिस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस ने शुक्रवार को  मु0अ0सं0 356/24 धारा 115(2),352,103(1), 3(5) बीएनएस थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी मे वांछित चल रहे अभियुक्त आकाश यादव पुत्र अनुज यादव निवासी अकबराबाद गुहौली थाना सराय अकिल, उम्र 19 वर्ष व अंशू यादव पुत्र महाराज यादव निवासी अकबराबाद गुहौली थाना सराय अकिल, उम्र 16 वर्ष को बकोढा पुल के पास से अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त/कानून का उल्लंघन करने वाले बालक को न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor