कौशाम्बी,
दोस्तों संग नहाने गया किशोर यमुना में डूबा,ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर,डॉक्टर ने किया मृत घोषित,
यूपी के कौशाम्बी ज़िले में दोस्तो के साथ यमुना नदी में नहाने गया किशोर अचानक गहरे पानी में चला गया,शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत एक बाद उसे नदी से बाहर निकाला और डॉक्टर के पास ले गए जहा डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।किशोर की मौत से परिजनों और दोस्तों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र नंदा का पुरवा यमुना नदी घाट की है जहा धवई गांव का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर रितेश त्रिपाठी पुत्र श्याम बाबू त्रिपाठी अपने दोस्त कपिल त्रिपाठी के साथ यमुना नदी नंदा का पूरा घाट में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी मे चला गया और फिसलने से डूबने लगा। उसको बचाने के लिए दोस्त ने प्रयास किया, लेकिन वह भी बचा नही सके।
चीख़-पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत किशोर को बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए। जहा पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।