UPAJ के प्रदेश महामंत्री वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम लाल जी कर्ण का हुआ आकस्मिक निधन,पत्रकार जगत में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश,

UPAJ के प्रदेश महामंत्री वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम लाल जी कर्ण का हुआ आकस्मिक निधन,पत्रकार जगत में शोक की लहर,

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (UPAJ) के प्रदेश महामंत्री वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम लाल कर्ण का शुक्रवार की शाम 4 बजे हार्ट अटैक के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे तथा UPAJ के संस्थापक महामंत्री थे।

रायबरेली निवासी राधेश्याम लाल जी कर्ण के निधन से प्रदेश भर के पत्रकारों में शोक किंलहार दौड़ गई। शनिवार को डलमऊ गंगा घाट पर उनकी अंत्येष्टि प्रदेश भर के पत्रकारों की मौजूदगी में की गई।वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम लाल जी कर्ण रायबरेली से सृष्टि संकट और सृष्टि जागरण समाचार पत्रों का प्रकाशन भी करते थे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया था। इस सामाजिक कार्य के लिए उन्हें तत्कालीन राज्यपाल ने सम्मानित भी किया था।

शुक्रवार की शाम अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर तत्काल जिला चिकत्सालय ले जाया गया।डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।UPAJ के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने संगठन के महामंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि ये संगठन की अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने संगठन बना कर प्रदेश भर में विस्तार किया था।जिनका योगदान संगठन सदैव याद रखेगा।

UPAJ के कौशाम्बी जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील पांडेय एवं महामंत्री अशोक केसरवानी एवं अन्य सदस्यों की उपस्थित में एक शोक सभा का आयोजन कर महामंत्री राधेश्याम लाल जी कर्ण को श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील पांडेय ने कहा कि महामंत्री जी के निधन से संगठन को अपूर्णनीय क्षति हुई है।महामंत्री अशोक केसरवानी ने कहा कि प्रदेश महामंत्री जी के निधन से संगठन ने अपना एक बहुमूल्य रत्न खो दिया है,उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता है,महामंत्री जी ने UPAJ को मजबूत बनाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था,UPAJ को ऊंचाई तक ले जाने के लिए उन्होंने बहुत प्रयास किया था जिसके चलते UPAJ को प्रदेश में एक अच्छी पहचान मिली है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor