कौशाम्बी में बहुरेंगे सिनेमा हॉल के दिन, पुराने एवं बंद पड़े,संचालित होने वाले सिनेमाघरों के भवन की आंतरिक संरचना में किया जायेगा परिवर्तन

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में बहुरेंगे सिनेमा हॉल के दिन, पुराने एवं बंद पड़े,संचालित होने वाले सिनेमाघरों के भवन की आंतरिक संरचना में किया जायेगा परिवर्तन,

यूपी के कौशाम्बी असिस्टेन्ट कमिश्नर राज्य कर/प्रभारी पूर्व मनोरंजन कर कार्य, कौशाम्बी ने अवगत कराया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश में बंद पडे़ अथवा घाटे मे चल रहें छवि गृहो को पूर्ण रुप से तोड़कर उसके स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त लघु क्षमता के सिनेमा हॉल, व्यावसायिक काम्पलेक्स के निर्माण, पुराने बंद संचालित होने वाले सिनेमाघरों के भवन की आंतरिक संरचना में परिवर्तन (रिमॉडल) कर पुनः संचालित होने वाले सिनेमाघरों, प्रदेश मे बंद पड़े एकल सिनेमाघरों को बिना किसी आन्तरिक सरंचना मे परिवर्तन किए यथास्थिति मे पुनः संचालित करने वाले सिनेमाघरों, व्यावसायिक गतिविधियों सहित/रहित, न्यूनतम 75 आसन क्षमता के एकल स्क्रीन सिनेमाघरों के निर्माण, जिन जनपदों में एक भी मल्टीप्लेक्स निर्मित/संचालित नही है, वहॉ मल्टीप्लेक्स खुलवाने, जिन जनपदों मे मल्टीप्लेक्स निर्मित/संचालित हैं, उन जनपदों मे नवीन मल्टीप्लेक्स निर्माण एवं सिनेमाघर/मल्टीप्लेक्स के उच्चीकरण के लिए समेकित प्रोत्साहन योजना जारी की गयी हैं।

उन्होंने जनपद के समस्त बंद छविगृह स्वामी/लाइसेंसी/प्रबन्धक संचालक या अन्य इच्छुक व्याक्ति/फर्म/कम्पनी को सूचित किया कि इस शासनादेश का लाभ उठाए एवं अन्य सहयोग व सहायता के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त राज्य कर (पूर्व मनोरंजन कर) जनपद, कौशाम्बी में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor