कौशाम्बी,
कौशाम्बी के हजारों लोगों को मिलेगा अपने मकान का स्वामित्व,पीएम मोदी कल करेंगे शुभारभ,श्रम एवं सेवायोजन मंत्री होंगे शामिल,
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व संपत्ति कार्डों के ई-वितरण की अध्यक्षता करेंगे, जो भारत में ग्रामीण सशक्तीकरण और सुशासन यात्रा में एक अहम चरण होगा।
इस कार्यक्रम में 10 राज्यों – छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और 2 केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के लगभग 50 हजार गांवों में 58 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड वितरित किए जाएंगे । यह कार्यक्रम स्वामित्व योजना के तहत 2 करोड़ से अधिक संपत्ति कार्ड तैयार करने और वितरण करने और एक ही दिन में 58 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करने की एक बड़ी उपलब्धि को भी चिह्नित करेगा।
कौशाम्बी जिला कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री चयनित लाभार्थियों से बातचीत करेंगे और राष्ट्रव्यापी संबोधन देंगे।
यह कार्यक्रम जनपद के सभी तीनों तहसीलों एवं आठों ब्लॉक में आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन विभाग मंत्री अनिल राजभर सम्मिलित होंगे।उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने प्रेस वार्ता कर दी,इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री संजय जायसवाल मौजूद रहे।