राष्ट्रीय,
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन,AIIMS में की अंतिम सांस,
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया ,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गुरुवार को AIIMS में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। एम्स नई दिल्ली ने मनमोहन के निधन की पुष्टि करते हुए न्यूज बुलेटिन जारी किया है।
एम्स ने कहा, “अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की सूचना देते हैं। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली,वे उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण गुरुवार की शाम को घर पर अचानक बेहोश हो गए थे, उन्हें तुरंत रात 8:06 बजे एम्स, नई दिल्ली के इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
डॉ. मनमोहन सिंह अपनी सरलता, ईमानदारी और उत्कृष्ट आर्थिक नीतियों के लिए जाने जाते थे। उनका निधन भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
सोनिया गांधी,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एम्स में एकत्रित हो रहे है,तमाम नेता एम्स पहुंच रहे है।