कौशाम्बी,
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की कौशाम्बी में बैठक आज,प्रयागराज के महापौर कार्यक्रम में होंगे शमिल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की एक बैठक आज मूरतगंज में आयोजित है,बैठक में प्रयागराज नगर निगम के महापौर गणेश केसरवानी मुख्य अतिथि के रूप में शमिल होंगे।
कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का आज गठन होना है,जिसके लिए व्यापारी नेता अरविंद केसरवानी के नेतृत्व में मूरतगंज में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,कार्यक्रम में प्रयागराज नगर निगम ने महापौर गणेश केसरवानी शामिल होंगे,कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सैकड़ों की संख्या में जिले के व्यापारी पहुंच रहे है।