नगर पालिका भरवारी में ठेकेदार कर रहा मानक विहीन नाला निर्माण,जेई ने दिया निर्माण कर रही संस्था के ठेकेदार को नोटिस

कौशाम्बी,

नगर पालिका भरवारी में ठेकेदार कर रहा मानक विहीन नाला निर्माण,जेई ने दिया निर्माण कर रही संस्था के ठेकेदार को नोटिस,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नगर पालिका परिषद भरवारी के रोही बाइपास से मूरतगंज तक हो रहे नाला निर्माण में कार्यदाई संस्थाओं के जिम्मेदार मानक की जमकर अनदेखी कर रहे हैं। मामले की शिकायत मिलने पर नगर पालिका के जेई ने नाला निर्माण कर रही संस्था के जिम्मेदारों को नोटिस जारी की है। इसके बावजूद नाला निर्माण में मानक की अनदेखी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

नगर पालिका परिषद भरवारी रोही बाइपास से लेकर मूरतगंज तक नाले का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य कृष्णा कंस्ट्रक्शन, प्रीति कंस्ट्रक्शन व विमला कंस्ट्रक्शन के ठेकेदारों द्वारा कराया जा रहा है। लगभग 30 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे नाला के निर्माण में मानक की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। इसे लेकर स्थानीय निवासियो ने मानक की अनदेखी का आरोप ठेकेदारों पर लगाया है। आरोप है कि नाला निर्माण में प्रयोग की जा रही सरिया भी मानक के अनुरूप नही लगाई जा रही है। चार सूत की जगह दो सूत की सरिया का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही सीमेन्ट भी घटिया क्वालिटी की ठेकेदार द्वारा लगाई जा रही है। इसके अलावा नाली की गहराई भी बहुत कम है।

नाला निर्माण में लगे जिम्मेदार चंद रुपये लेकर लोगों के खेतों की तरफ खुदाई करके नाला निर्माण कर दे रहे हैं। जबकि नाला निर्माण ठेकेदार द्वारा सीधा किया जाना चाहिए था। ठेकेदार की मनमानी को लेकर स्थानीय लोगों व ठेकेदार के बीच कई बार बहस भी हो चुकी है। इसके बाद ठेकेदार अपनी मनमानी के आगे किसी की कोई बात सुनने को तैयार नही है। लोगों की शिकायत पर जेई मनोज सिंह ने सम्बंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

इस मामले में ईओ भरवारी राम सिंह से बात की गई तो उन्होंने जेई मनोज सिंह द्वारा नगर पालिका कार्यालय और ठेकेदार को नोटिस दिए जाने पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor