कोहरे की चादर ने रोक दी ट्रेनों की रफ्तार,विजिबिलिटी रही काफी कम,यात्रियों को हुई परेशानी

कौशाम्बी,

कोहरे की चादर ने रोक दी ट्रेनों की रफ्तार,विजिबिलिटी रही काफी कम,यात्रियों को हुई परेशानी,

यूपी के कौशाम्बी जिलें में ठंड का सितम जारी है,रेलवे लाइन और सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा,घने कोहरे से विजिबिलिटी काफी कम रही ,कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई, रेंग रेंग कर ट्रेनें चल रही है,कई कई घंटे ट्रेन लेट चल रही टहै।कोहरे के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कौशाम्बी जिले में सुबह से ही कोहरे की मोटी चादर ने लोगो को रजाई और कंबल से न निकलने पर मजबूर कर दिया,ठंड और कोहरे के चलते ट्रेन और बस से जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा,कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई,कई कई घंटे ट्रेन लेट चल रही है,कोहरे के चलते ट्रेन को पकड़ने रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

भरवारी रेलवे स्टेशन पर सुबह ट्रेन से प्रयागराज और कानपुर की तरफ जाने वाले यात्रियों को ठंड और कोहरे के चलते परेशानी उठानी पड़ी,ठंड में स्टेशन परिसर में अलाव के लिए लकड़ी भी नहीं दिखाई पड़ी,आग न मिलने के चलते यात्री ठंड में कांपते नजर आए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor