मामूली विवाद में ससुर ने दामाद को ही मार दी गोली,दामाद की हालत नाजुक

कौशाम्बी,

मामूली विवाद में ससुर ने दामाद को ही मार दी गोली,दामाद की हालत नाजुक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बुधवार की देर शाम ससुर ने अपने दामाद को मामूली विवाद के चलते गोली मार दी,गोली लगने से दामाद गंभीर घायल हो गया,घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुँची पुलिस घायल को मेडिकल कालेज ले गई जहां हालत नाजुक होने पर उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के ऐगवां उपरहार गाँव की है जहा के कामता तिवारी की उसी गाँव के रहने वाले सूरज तिवारी से पुरानी रंजिश है। उसी रंजिश को लेकर बुधवार की देर शाम लगभग 8 बजे कामता तिवारी ने सूरज तिवारी को गोली मार दी ।‌जिसमें उसके पेट में गोली लग गयी। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों रिश्ते में ससुर दामाद बताएं जा रहे। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुँची सरायअकिल पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गई जहां हालत नाजुक होने पर उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पूरे मामले में इंस्पेक्टर सराय अकिल सुनील सिंह का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का है।घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया है, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor