कौशाम्बी,
सरकारी हैंडपंप में मोटर लगाने को लेकर हुए विवाद और हत्या मामले में 24 घण्टे के अन्दर पुलिस ने 6 आरोपियों को किया अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगाँव मे सरकारी हैण्ड पम्प में मोटर डालने को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हुआ था, विवाद में महगाँव के रहने वाले मो० अरसद उर्फ सैफी की लोहे के रॉड से मारकर हत्या कर दी गयी थी। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव इव ADG भानु भास्कर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था और तत्काल टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था।
ADG के निर्देशन में थाना संदीपनघाट पुलिस ने 06 आरोपियों प्रदीप कुमार कुशवाहा पुत्र शंकर लाल कुशवाहा निवासी महगाँव थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी।
दिलीप कुमार कुशवाहा पुत्र शंकर लाल कुशवाहा निवासी महगाँव थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी।
कुलदीप कुशवाहा पुत्र शंकर लाल कुशवाहा निवासी महगाँव थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी
रामनरेश कुशवाहा पुत्र स्व० बैजनाथ कुशवाहा निवासी महगाँव थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी।
राकेश कुशवाहा पुत्र स्व० बैजनाथ कुशवाहा निवासी महगाँव थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी।
राजेन्द्र कुशवाहा पुत्र राम नरेश कुशवाहा निवासी महगाँव थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी को मलाक मोहिउद्दीनपुर ग्रीन सिटी के पास से अरेस्ट कर लिया है,आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेजे दिया गया।