उत्तर प्रदेश,
ATS ने कानपुर आर्डिनेंस फैक्ट्री से ISI एजेंट को किया अरेस्ट,लूडो एप के माध्यम से पाकिस्तान भेजता था खुफिया जानकारी,
यूपी ATS ने कानपुर आर्डिनेंस फैक्ट्री से एक पाकिस्तानी जासूस को अरेस्ट किया है, गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है, वह कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मैनेजर था।
मिली जानकारी के अनुसार ATS ने बीते दोनों फिरोजाबाद से रविंद्र कुशवाहा नाम के एक आरोपी को अरेस्ट किया था,जिससे हुई पूछताछ के बाद अब ATS ने कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के जूनियर वर्क्स मैनेजर कुमार विकास को अरेस्ट किया है,जिसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है,बताया गया कि फिरोजाबाद से गिरफ्तार रविंद्र कुशवाहा के साथ-साथ कुमार विकास भी पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा के संपर्क में था।
जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी एजेंट कुमार विकास लूडो एप के जरिए पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा को सूचनाएं भेजा करता था,आरोपी ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से कई महत्वपूर्ण जानकारियां ISI को सुपुर्द की है।ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों की अटेंडेंस शीट, फैक्ट्री के डॉक्यूमेंट निर्माण में प्रयुक्त होने वाले बारूद, फैक्ट्री के अंदर की मशीन, प्रोडक्शन संबंधी चार्ट, डिजाइन की फोटो सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां लीक करने का आरोप कुमार विकास पर है।