कौशाम्बी,
कौशाम्बी में न्यायालय ने सुनाई अनोखी सजा,06 किशोर अपचारी को सदाचार के लिये पौधे लगाने एवं अर्थदण्ड की सुनाई गई सजा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में न्यायालय द्वारा विभिन्न मामले में अपराध घोषित होने पर 06 किशोर अपचारियों को अनोखी सजा सुनाई गई है,जिसमे सभी 06 किशोर अपचारियों को पौधे लगाने की सजा सुनाई गई है,वही अर्थदंड से भी दंडित किया गया है।न्यायालय द्वारा सुनाई गई इस अनोखी सजा की सभी तरफ चर्चा है।
थाना मंझनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 572/13 धारा 457/380/411 भादवि से सम्बन्धित किशोर अपचारी को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जनपद कौशाम्बी द्वारा सदाचार के लिये सहकारी समिति भवन परिसर मंझनपुर में 15 पौधे लगाने हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 195/07 व मु0अ0सं0 188/07 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम व 302 भादवि से सम्बन्धित किशोर अपचारी को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जनपद कौशाम्बी द्वारा सदाचार के लिये विद्यालय/सामुदायिक भवन में 05 पौधे लगाने हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना कोखराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 12/16 धारा 323/324/325/504 भादवि से सम्बन्धित किशोर अपचारी को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जनपद कौशाम्बी द्वारा 3000 /- रू0 के अर्थ दण्ड व सदाचार के लिये 05 पौधे लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना मंझनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 94/15 धारा 363/366 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित किशोर अपचारी को मा० न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जनपद कौशाम्बी द्वारा सदाचार के लिये विद्यालय/सामुदायिक भवन में 10 पौधे लगाने हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना पूरामुफ्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 377/18 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित किशोर अपचारी को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जनपद कौशाम्बी द्वारा राजकीय बाल सम्प्रेक्षण ग्रह में बितायी गयी अवधि व सदाचार के लिये सामुदायिक भवन में 10 पौधे लगाने हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 190/07 व मु0अ0सं0 191 धारा 307 भादवि व 25 आयुध अधिनियम से सम्बन्धित किशोर अपचारी को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जनपद कौशाम्बी द्वारा राजकीय बाल सम्प्रेक्षण ग्रह में बितायी गयी अवधि व सदाचार के लिये सामुदायिक भवन 05 पौधे लगाने हेतु निर्देशित किया गया ।