दो साल से फरार चल रहे लूट के आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश को STF ने मुंबई से किया अरेस्ट,भेजा जेल

कौशाम्बी,

दो साल से फरार चल रहे लूट के आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश को STF ने मुंबई से किया अरेस्ट,भेजा जेल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में महेवाघाट थाना क्षेत्र में दो साल पहले लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद तनवीर को यूपी STF ने मुंबई से अरेस्ट कर लिया है। एसपी ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पूछताछ के बाद आरोपी को महेवाघाट थाना पुलिस ने बुधवार को न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

महेवाघाट थाना क्षेत्र में 2 जून 2023 को आंधप्रदेश के अनंतापुर निवासी डीएस प्रकाश ने ट्रक लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि बदमाश मोहम्मद तनवीर पुत्र शब्बीर निवासी मऊ ककरहा, अंतू, प्रतापगढ़ ने चालक को मारपीट कर सूनसान जगह पर फेंक दिया और ट्रक लूटकर भाग निकला है। पुलिस ने बदमाश मोहम्मद तनवीर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।दो साल से पुलिस तनवीर की तलाश कर रही थी लेकिन तनवीर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। इस पर तनवीर पर एसपी ने 50 हजार का ईनाम घोषित कर दिया। 50 हजार का इनाम घोषित होने पर यूपी STF की भी निगाह इस बदमाश पर टिकी हुई थी।

STF को लोकेशन मिली कि बदमाश मोहम्मद तनवीर महाराष्ट्र के पश्चिमी मुंबई में मौजूद है। STF ने लोकेशन के आधार पर पश्चिमी मुंबई से बदमाश तनवीर को पकड़ लिया। इसके बाद महेवाघाट थाना पुलिस को सौंप दिया।

महेवाघाट थाना पुलिस ने बदमाश मोहम्मद तनवीर से पूछताछ की और उसके बाद बुधवार को पुलिस ने बदमाश मोहम्मद तनवीर को न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor