कौशाम्बी,
राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रतिभा कुशवाहा ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण,बच्चो का किया अन्नप्राशन,वन स्टॉप सेंटर का भी किया निरीक्षण,
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रतिभा कुशवाहा ने जनपद में भरण कर कई स्थानों का निरीक्षण किया।
उन्होंने सर्वप्रथम रसूलपुर गिरसा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया । वहां पर बच्चो को अन्नप्रासन एवं गर्भवती महिलाओं को गोदभराई करायी गयी।तत्पश्चात संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान कुल 13 पीड़िताओं के आवासित होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिसमें 09 पीड़िताओ से वार्ता कर उन्हें फल आदि वितरित किया । 04 पीड़िताओं को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेजा गया था।उन्होंने वन स्टाप सेन्टर में लगाये गये सेनेटरी नेपकिन वेडिंग इनसेनरेटर मशीन एवं साफ सफाई का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय के इमरजेन्सी वार्ड में भर्ती टीकरड़ीह में मिट्टी का टीला ढहने से घायल बालिका से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद देने के लिए आश्वासन दिया । इनके बाद उन्होंने एन0आर0सी0 वार्ड एवं सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया, वहां पर महिलाओं एवं बच्चों से उनके खान-पान आदि के बारे में पूंछताछ की, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि उन्हें समय से भोजन फल एवं दूध उपलब्ध कराया जाये।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धजन आश्रम का भी राज्य महिला आयोग की सदस्या ने निरीक्षण किया, वहां पर आवासित वृद्ध जनों से वार्ता की, उन्हें फल आदि वितरित किया। वृद्धजन संचालक को सभी वृद्धजनों को पेंशन दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया। एक दिव्यांग बच्चे का दिव्यांगता सर्टिफिकेट में दिव्यांगता प्रतिशत कम होने पर पुनः परीक्षण कर दिव्यांगता सर्टिफिकेट बनाये जाने के निर्देश के क्रम में बच्चे का दिव्यांगता प्रमाण पत्र सम्बन्धित विभाग द्वारा बनवाया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, वृद्धजन आश्रम संचालक सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।