कौशाम्बी,
कौशाम्बी में शहरी क्षेत्र के 44 रिक्त पदों पर वार्डवार विज्ञप्ति प्रकाशित न होने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती निरस्त,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी कौशाम्बी की प्रेस विज्ञप्ति 11.03.2024 के क्रम में ऑगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर संविदा आधारित मानदेय पर तैनाती हेतु सीधी भर्ती के तहत विभागीय भर्ती पोर्टल पर 190 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमन्त्रित किए गए थे। तत्क्रम में निहित नियमों / मानकों के अनुसार 146 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है।
शहरी क्षेत्र के सिराथू-12, कड़ा-03, सरसवा-03, मंझनपुर-06, शहर स्लम-03, मूरतगंज-06 एवं चायल- 11 कुल 44 रिक्त पदों पर वार्डवार विज्ञप्ति प्रकाशित न होने के कारण ऑगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती हेतु गठित चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के क्रम में उक्त विज्ञप्ति निरस्त की जाती है।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही शहरी क्षेत्र सिराथू, कड़ा, सरसवा, मंझनपुर, शहर स्लम, मूरतगंज एवं चायल के 44 निरस्त पदों पर ऑगनबाड़ी कार्यकत्री पद पर चयन हेतु नवीन विज्ञप्ति प्रकाशित की जाएगी।








