कौशाम्बी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का हुआ ट्रांसफर,राजेश कुमार बनाए गए कौशाम्बी के नए एसपी

कौशाम्बी,

कौशाम्बी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का हुआ ट्रांसफर,राजेश कुमार बनाए गए कौशाम्बी के नए एसपी,

यूपी शासन ने देर रात 14 IPS के ट्रांसफर किए है,शासन ने कौशाम्बी एसपी रहे बृजेश कुमार श्रीवास्तव को एसएसपी इटावा बनाया है,वही गाजियाबाद में तैनात रहे पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार को एसपी कौशाम्बी बनाया है।

14 आईपीएस अफसरों के तबादले

मोहित गुप्ता बने गृह सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ।

अजय कुमार साहनी बने डीआईजी बरेली रेंज।

वैभव कृष्ण बने डीआईजी वाराणसी रेंज।

अभिषेक सिंह बने डीआईजी सहारनपुर रेंज।

राजकरण नायर बने एसएसपी गोरखपुर।

डॉक्टर गौरव ग्रोवर बने एसएसपी अयोध्या।

संजय कुमार बने एसएसपी मुजफ्फरनगर।

अनूप कुमार सिंह बने एसपी फतेहपुर।

बृजेश कुमार श्रीवास्तव बने एसएसपी इटावा।

राजेश कुमार द्वितीय बने एसपी कौशांबी।

धवल जायसवाल बने डीसीपी गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट।

सत्यजीत गुप्ता बने डीसीपी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट।

संदीप कुमार मीणा बने एसपी संतकबीर नगर।

लक्ष्मी निवास मिश्र बने एसपी रेलवे गोरखपुर।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor