कौशाम्बी में मानव तस्करी का मामला दर्ज,एक महिला और दो युवकों पर मामला दर्ज,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में मानव तस्करी का मामला दर्ज,एक महिला और दो युवकों पर मामला दर्ज,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना पुलिस ने मानव तस्करी का एक मामला दर्ज किया है,पुलिस ने एक महिला और दो युवकों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है,पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है जहा के वीरेन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी उम लगभग 18 वर्ष व उसकी सहेली उम्र लगभग 14 वर्ष आपस में सहेली हैं, 21 मई को समय लगभग 12 बजे दिन में  सुमित्रा देवी अपने गैंग के धीरज यादव पुत्र अशर्फी लाल व शिवा के साथ मिलकर उनकी बेटी और उसकी सहेली को बहला फुसलाकर पुणे ले जाकर बेच दिया।

जानकारी होने पर थाना कोखराज में सूचना दिया ,जिस पर सुमित्रा द्वारा बताने पर थाना कोखराज की पुलिस के साथ पुणे जाकर बेटी और उसकी सहेली को बरामद कर लिया। बेटी और सुमित्रा देवी द्वारा बताया गया की इन लडकियो को सऊदी भेजा जाना था, जहाँ पर इनकी बिक्री होनी थी। मुझे पता चला है कि दोनों लड़कियों को मानव तस्करी हेतु ले जाया जा रहा है। सुमित्रा देवी व उसके गैंग के लोगो द्वारा इस तरह की क्षेत्र में कई घटनाए कर चुके है। जिनका खुलासा न होने से इनके हौसले बुलन्द है।

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी लडकी व उसकी सहेली के साथ 5-6 दिनो से धीरज व शिवा के द्वारा क्या क्या घटना की गयी है। उस सम्बन्ध मे लडकियां स्वंय बताएगी, लडकियो की हालत देखते से लगता है कि लडकियो के साथ बहुत ही बुरा बर्ताव किया गया है।

कोखराज थाना पुलिस ने सुमित्रा देवी,धीरज और शिवा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor