दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने लोहदा गांव पहुंचा कांग्रेस पार्टी का डेलिगेसन,पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव बोले पिछड़े और दलितों के साथ हो रहा है अन्याय

कौशाम्बी,

दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने लोहदा गांव पहुंचा कांग्रेस पार्टी का डेलिगेसन,पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव बोले पिछड़े और दलितों के साथ हो रहा है अन्याय,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बहुचर्चित लोहदा गांव मामले में पीड़िता के परिजनों से मिलने कांग्रेस पार्टी के OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद के निर्देश पर OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल लोहदा गाँव पहुँचा और दुष्कर्म पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात किया।

इस दौरान पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि इस सरकार में पिछड़ों, दलितों और मुसलमानों को चरणबद्ध तरीके से वंचित रखा जा रहा है, लेकिन राहुल गाँधी के नेतृत्व में पूरे देश में गरीबों की आवाज़ को मजबूत किया जायेगा, उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी न्याय के लिए कटिबद्ध है और लोहदा गाँव में सुनिश्चित किया जायेगा कि न्याय कि लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ी जायेगी।

प्रदेश प्रवक्ता प्रेम नारायण पाल ने कहा कि आज पूरा OBC समाज निराश है और भाजपा की सरकार सामंतवादियों की लड़ाई तो मजबूती से लड़ती है पर गरीबों को न्याय देने में हमेशा पीछे हट जाती है। उन्होंने परिवार वालों पर पुलिस का दबाव होने का भी आरोप लगाया।

प्रदेश प्रवक्ता तमजीद अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछड़ों और वंचितों के हक और अधिकार के लिए कटिबद्ध है और आज अन्याय के खिलाफ ये लड़ाई राहुल गाँधी लड़ रहे हैं।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव जे पी पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण विधार्थी, मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, विनोद पाल, मिसबाहुल ऐन, जितेंद्र पटेल, संकल्प पटेल, राजकुमार यादव, सरवर आलम, मोहित पाल, विक्रम पटेल, अजय सेन, भारत गौतम, नजमुल् हसन, कैसर अब्बास नकवी, इजहार अब्बास, बच्चे भाई, रवि सरोज,प्रिंस, राम प्रकाश पासी आदि कांग्रेसी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor