अंतरराष्ट्रीय,
अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का प्लेन उड़ान भरने के तुरंत बाद हुआ क्रैश,242 लोग थे सवार,50 से अधिक लोगों की मौत की खबर,
गुजरात के अहमदाबाद के मेघानीनगर में गुरुवार की दोपहर एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस यात्री विमान में क्रू मेंबर सहित कुल 242 यात्री सवार थे। विमान में कुल 230 में से 169 भारतीय पैसेंजर थे, वहीं 53 ब्रिटिश नागरिक भी सवार थे। कनाडा से 1 और पुर्तगाल से 7 यात्री सवार थे।प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी जा रहे थे।
पायलट और बाकी क्रू मिलाकर 242 लोग सवार थे। इस हादसे को पीएम मोदी ने हृदय विदारक बताया तो वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे दिल दहला देने वाला करार दिया। अब तक 50 से अधिक शव निकाले जाने की खबर है। सीएम भूपेंद्र पटेल भी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं।
यह प्लेन उड़ान भरने के तुरंत बाद ही नजदीक के एक डॉक्टर्स हॉस्टल की बिल्डिंग में घुस गया और उसके मेस में धुवां ही धुवां भर गया।हादसे के बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है,हादसे में सभी लोग जलकर झुलस गए है,लोग पहचान में नहीं आ पा रहे है।गंभीर रूप से झुलस लोगो के इलाज चल रहा है।