कौशाम्बी,
SDM ने कराया समझौता,नगर पालिका बनाएगी नाली,प्लास्टिक का पाइप डालकर निकाला जाएगा पानी,भरवारी के दशरथपुर का मामला,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नगर पालिका परिषद भरवारी में नाली के बढ़ते हुए विवाद को SDM सिराथू ने सुलझा दिया है,जिसके चलते अब एक और लोहदा कांड होने से बच गया है।
मामला नगर पालिका परिषद भरवारी के दशरथपुर का है जहा पाल परिवार और ब्राह्मण परिवार में नाली को लेकर विवाद गहराता जा रहा था,डीएम मधुसूदन हुल्गी एवं एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर कोखराज थाना पर दोनों पक्षों के लोगोंको बुलाया गया और आपसी सहमति बनाते हुए नाली का यह विवाद सुलझा दिया गया है।
SDM सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने दोनो पक्षों के लोगो को समझाया और प्लास्टिक का 5 इंच का पाइप डालकर ब्राह्मण परिवार के घर का पानी निकाले जाने और उक्त जमीन का उपयोग पाल परिवार द्वारा किए जाने का निर्देश दिया और दोनों पक्ष के लोगों ने समझौता पत्र भी लिख कर अब विवाद नहीं करने की सहमति जताई।
SDM ने उक्त विवादित स्थान पर नाली का निर्माण नगर पालिका द्वारा कराए जाने का निर्देश दिया।जिसपर ईओ राम सिंह ने जल्द से जल्द नाली का निर्माण कराए जाने के लिए आश्वासन दिया है।