कौशाम्बी,
नलिहाल में रह रही किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ,किशोरी की हुई मौत,परिजनो में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में ननिहाल में रह रही किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल से कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के मझियावां की है जहा महेवाघाट थाना इलाके के परसिद्धपुर निवासी जगदीश सरोज की ससुराल है। जगदीश की माली हालत ठीक ठाक नही थी इसी के चलते उसकी 14 वर्षीय बेटी नेहा बचपन से ही अपने ननिहाल मझियावां गाँव में रह रही थी। सोमवार की दोपहर किसी कारण को लेकर नेहा ने खुद को कमरे में बंदकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घर वालों को जब यह जानकारी हुई तो किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया,जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
किशोरी के मौत की सूचना पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी करके पीएम को भेजा। किशोरी की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पूरे मामले में इंस्पेक्टर कोखराज विनोद मौर्या का कहना है कि किशोरी की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौत कैसे हुई है पीएम रिपोर्टआने के बाद इसकी जानकारी हो पायेगी।








