ग्राम प्रधान पर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग़,हाईवे पर घंटों चक्का जाम,पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया जाम

कौशाम्बी,

ग्राम प्रधान पर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग,हाईवे पर घंटों चक्का जाम,पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया जाम,

यूपी के कौशाम्बी जिले के कोटिया गांव के प्रधान ने अपने ऊपर गोली चलने का आरोप लगाते हुए प्रयागराज–कौशाम्बी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान कई घंटे तक यातायात ठप रहा और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्राम प्रधान का आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने उन पर कुण्डारी–तिल्हापुर रोड पर फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया।

पुलिस ने घायल ग्राम प्रधान को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा है, जबकि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor