पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई कुएं में छलांग,पुलिस ने दस घंटे बाद महिला को निकाला बाहर,महिला की हुई मौत

कौशाम्बी,

पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई कुएं में छलांग,पुलिस ने दस घंटे बाद महिला को निकाला बाहर,महिला की हुई मौत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में छलांग लगा दी,महिला सारी रात कुएं में पड़ी रही,सुबह लोगो ने देखा तो हड़कंप मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को बाहर निकाला,लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी,पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा की है जहा चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र के चकौर गांव की नीता की शादी दो साल पहले हुई थी,तभी से पति पत्नी में आपस में किसी बात को लेकर विवाद होता था,बीती रात फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो पत्नी ने नाराज होकर गांव के बाहर जाकर कुएं में छलांग लगा दी,जिसमे महिला पूरी रात पड़ी रही और जब सुबह उसे बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।वही मौत की सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor