कौशाम्बी,
घर से बिना बताए गए दो किशोरों को पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर सकुशल नोएडा से किया बरामद,परिजनों को सौंपा,परिजन बोले धन्यवाद कौशाम्बी पुलिस,
यूपी के कौशाम्बी जिले के कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाठी गांव से दो किशोर अचानक से गायब हो गए,परिजनों ने बहुत खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका,जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की,पुलिस ने किशोरों के गुमशुदा होने का मामला दर्ज कर लिया और खोजबीन में जुटी हुई थी,सर्विलांस टीम द्वारा मोबाइल की लोकेशन से पता चला कि दोनों किशोर नोएडा में है,पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों किशोरों को महज 24 घंटे के अंदर नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया और उन्हें परिजनों को सौंप दिया।परिजनों ने कौशाम्बी पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाठी निवासी शिव प्रकाश दुबे पुत्र स्व० रामदास दुबे ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी कि उनका 12 वर्षीय लड़का व परिवार का 16 वर्षीय एक लड़का घर से बिना किसी को बताये कहीं चला गया है, काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिले। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष कौशाम्बी ने सम्पूर्ण जानकारी लेकर उच्चाधिकारियो को अवगत कराया।
परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना पर मुकदमा दर्ज किया गया और एसपी राजेश कुमार ने तत्काल टीमें गठित कर बच्चों को सकुशल बरामद करने हेतु निर्देशित किया।
थाना कौशाम्बी पुलिस टीम सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों की मदद से बालक की तलाश कर रही थी, इसी दौरान सर्विलांस के माध्यम से गुमशुदा बच्चों के मोबाइल फोन का लोकेशन नोएडा सेक्टर 63 में होना पाया गया, जहां से थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ में बच्चों ने बताया गया कि परिजनों की डांट से नाराज होकर बिना किसी को बताये घर से प्रयागराज चले गये, फिर वहां से ट्रेन पर बैठकर नोएडा चले गये थे। बच्चों को उनके परिजनो को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के परिजनों ने पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक की गयी कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया।