कौशाम्बी,
पीएम मोदी की गंदी तस्वीर लगाकर फेसबुक पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर पुलिस ने किया मामला दर्ज,
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गंदी तस्वीर फेसबुक पर लगाकर अभद्र टिप्पणी करने वाले फेसबुक यूजर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने फेसबुक यूजर अंजार खान नाम के युवक पर जिला संयोजक संस्थान प्रकोष्ठ अनिल कुमार एवम अन्य की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।
कड़ा धाम थाना पुलिस ने फेसबुक यूजर अंजार खान पर धारा 294,67A में मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।








