शराबी पति से परेशान महिला ने गंगा पुल से नदी में लगाई छलांग,सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाई जान

कौशाम्बी,

शराबी पति से परेशान महिला ने गंगा पुल से नदी में लगाई छलांग,सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाई जान,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक महिला अपने शराबी पति से परेशान रहती थी,पति से परेशान महिला ने गंगा नदी के पुल पर चढ़कर गंगा नदी में छलांग लगा दी,लोगो ने देखा तो इसकी सूचना कोखराज थाना पुलिस को दी,सूचना पर महिला एसआई विंध्यवासिनी और कांस्टेबल पहुंचे और देखा कि महिला झाड़ी में फंस गई है,पुलिस ने नाव के सहारे पहुंचकर उसकी जान बचा ली।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा के पास गंगा नदी पुल की है जहा कोखराज गांव निवासी लक्ष्मी देवी 30 पत्नी फुर्ती लाल सरोज अपने पति के शराब पीने की आदत और मारपीट से परेशान रहती थी,आए दिन मारपीट से परेशान लक्ष्मी देवी रविवार को गंगा नदी के पुल पर पहुंची और छलांग लगा दी।गंगा में कूदने के बाद वह बहने लगी और कुछ दूर जाकर झाड़ी में फंस गई।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोखराज थाना पुलिस को दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाव से जाकर महिला को सकुशल बचा लिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor