कौशाम्बी,
कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने सरवरे आलम,कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दी बधाई,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने उत्तर प्रदेश में ओबीसी राजनीति को धार देने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी जिसमें कौशाम्बी जिले से सिहोरी गांव निवासी सरवरे आलम को जिम्मेदारी दी गई है। सरवरे आलम इससे पहले भी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष बनाए गए थे।दिल्ली से जिला अध्यक्षों कि घोषणा होते ही कांग्रेसियों ने सरवर आलम को बधाई देना शुरू कर दिया।
इस मौके पर सरवरे आलम ने कहा कि पार्टी के इस भरोसे को पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे और पार्टी के सामाजिक न्याय, आरक्षण कि सीमा को तोड़ना, आबादी के हिसाब से आरक्षण, निजी क्षेत्रों में आरक्षण देने जैसे पार्टी के के मुद्दे को उठाएंगे और जनजागरण अभियान चलाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले, विधानसभा और ब्लॉक कि कमेटी घोषित करेंगे और संगठन को ब्लॉक से बूथ स्तर तक खड़ा करेंगे और सबको प्रतिनिधित्व देंगे।उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा पार्टी द्वारा दिये गए सम्मान को बढ़ाते रहेंगे
इस मौके पर बधाई देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी, वरिष्ठ नेता मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अजीम, प्रदेश प्रवक्ता तमजीद अहमद, पीसीसी सदस्य सत्यवंत पटेल, आदिल जाफरी शम्मू, श्रवण जायसवाल, राम सागर मिश्रा, कैसर अब्बास नकवी, मोहम्मद रजा, विमल पांडेय , नदीम अहमद, रविकांत प्रजापति, शंभू यादव, मकसूद कुरैशी, वसीम तुर्क, बृजेंद्र पटेल, सबील अहमद, नजमुल हसन रिजवी, ओपी यादव, राशिद अब्बास, सौरभ यादव,अर्जुन सरोज, बीरू सरोज शाहनवाज अख्तर, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी।