दोस्तो संग नहाने गया 8 साल का मासूम यमुना की तेज धारा में बहा,कई घंटे‌ के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नही मिला,परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल

कौशाम्बी,

दोस्तो संग नहाने गया 8 साल का बालक यमुना की तेज धारा में बहा,कई घंटे‌ के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नही मिला,परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंगलवार की दोपहर को दोस्तों संग यमुना नदी में नहाने गया 8 साल का बालक यमुना की लहरों में बह गया।बालक के यमुना में डूबने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,कई घंटे की काफी मशक्कत और रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद वह नहीं मिला,सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

घटना पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम औंधन चायल की है जहा का रहने वाला दीपक रैदास (8) पुत्र प्रमोद रैदास मंगलवार कि दोपहर गाँव के पास ही दोस्तों संग यमुना नदी में नहाने गया था। गहरे पानी की तेज धारा में जाने के कारण वह बह गया। साथ में रहे अन्य दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी तो बदहवास परिजन भी यमुना नदी के किनारे पहुंच गए।

वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने नाविकों व स्थानीय गोता खोरों के साथ तकरीबन 5 घंटे तक रेस्क्यू किया पर यमुना नदी में डूबे बालक का पता नही चला। वहीं अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू काम बंद कर दिया गया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor