कौशाम्बी,
डीएम,एसपी ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण,बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी,
यूपी के कौशाम्बी डीएम मधुसूदन हुल्गी एवं एसपी राजेश कुमार ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। जेल परिसर की साफ-सफाई, स्वास्थ्य, भोजन व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया गया।
उन्होंने कारागार प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री जेल परिसर में प्रवेश न कर पाए तथा कैदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, स्वच्छता एवं अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।