कौशाम्बी,
त्योहारों के मद्देनजर विकास भवन में स्थापित किया गया कन्ट्रोल रूम,जारी किए गए अधिकारियों के 24×7 हेल्पलाइन नंबर,
यूपी के कौशाम्बी डीएम मधुसूदन हुल्गी के आदेशानुसार सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा/गुरू नानक जयंती आदि पर्वों को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के लिए विकास भवन स्थित कक्ष संख्या-12 में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है।
कन्ट्रोल रूम के कुशल संचालन के लिए नोडल अधिकारी उपायुक्त (श्रम-रोजगार) सुखराज बन्धु मो. नं. -9984886245 की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसी प्रकार वरिष्ठ सहायक अंकित गुप्ता मो.नं.-9198640327 एवं कम्प्यूटर आपरेटर सुशील कुमार मो.नं.- 9670501302 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 06 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है।
नोडल अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार मो.नं.- 9450626804 को नियुक्त किया गया है। ग्रा0पं0अ0 सम्बद्ध जि0पं0रा0अ0 राजू प्रसाद मो.नं.- 9839238829 एवं कम्प्यूटर आपरेटर मुकेश कुमार श्रीवास्तव मो.नं.- 8708600788 को अपरान्ह 06 बजे से रात्रि 02 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है।
नोडल अधिकारी सहायक अभियंता,लघु सिंचाई संजय कुमार जायसवाल मो.नं.- 8528328001 को नियुक्त किया गया है। प्रधान सहायक मुकेश कुमार अग्रहरि मो.नं.- 7905502992 एवं कम्प्यूटर आपरेटर, मो.नं.-7408167818 को रात्रि 02 बजे से पूर्वान्ह 10 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है।