दोस्तो संग गंगा नहाने गए किशोर की गंगा में डूबकर हुई मौत,परिजनो।में मचा कोहराम

कौशाम्बी,

दोस्तो संग गंगा नहाने गए किशोर की गंगा में डूबकर हुई मौत,परिजनो।में मचा कोहराम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अमावस्या पर्व पर कड़ा धाम के कुबरी गंगा घाट पर स्नान करने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई है, साथ में रहे अन्य दोस्तों की शोरगुल पर पहुंचे गोताखोरों ने नदी में कूदकर किशोर को तलाश कर बाहर निकाला। उसे आनन फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा कुबरी गंगा घाट की है जहा सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई निवासी मनोज सिंह का 17 वर्षीय अनुराग सिंह रविवार की सुबह अपने कुछ दोस्तों के साथ गंगा नदी के कुबरी घाट में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ रहे दोस्तों के शोर मचाने पर पर्व के दौरान सुरक्षा में लगे पुलिस बल और गोताखोरो ने किशोर के बचाव का प्रयास किया। जिसे तत्काल नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी पर रोते विलखते पहुचे परिजनों में कोहराम मच गया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor