कौशाम्बी:कौशाम्बी में भगवा ध्वज जलाने पर आक्रोश,सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी से जुड़े दो नामजद समेत 10 के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अराजकतत्वों द्वारा भगवा ध्वज जलाये जाने से ग्रामीणों और सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। सवर्ण के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में गांव के भीम आर्मी से जुड़े दो नामजद युवकों समेत 10 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव का है जहा के नवनीत कुमार द्विवेदी के बताया कि उनके घर के सामने एयरटेल कंपनी का टावर लगा हुआ है।टावर पर गांव के लोगों ने सनातन धर्म से जुड़ा भगवा ध्वज बांधा हुआ था। आरोप है कि सोमवार को गांव के ही भीम आर्मी से जुड़े दो युवकों ने अपने 10 अज्ञात साथियों के साथ भगवा ध्वज को टावर से नीचे उतारकर उसे फाड़ दिया और आग लगाने के बाद अपने संगठन का झंडा टावर के ऊपर बांधकर फहरा दिया।भगवा ध्वज जलाये जाने की खबर जैसे ही गांव के लोगों को हुई उनमें आक्रोश फैल गया।
सूचना पर सवर्ण आर्मी संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने भी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंच कर विरोध जताया। प्रकरण की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद आई कनैली चौकी पुलिस ने माहौल खराब करने को लेकर कुछ अराजक तत्वों को पकड़कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।








