कौशाम्बी: फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही पर 15 जनसेवा केन्द्रों की आई.डी. निरस्त,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भारत सरकार द्वारा संचालित फार्मर रजिस्ट्री योजनान्तर्गत एग्री स्टैक पोर्टल पर जनपद के समस्त कृषको के रजिस्ट्रेशन का कार्य जनसेवा केन्द्र (सी.एस.सी.) के माध्यम से किया जाना है। जनपद में कृषको के रजिस्ट्रेशन की प्रगति बहुत ही खराब है, जिसके लिए डीएम केे निर्देशानुसार समस्त ग्राम पंचायतों में स्थापित समस्त जनसेवा केन्द्र से कृषकों का फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य अभियान चलाकर कराया जा रहा है।
इस अभियान में सभी जन सेवा केन्द्र संचालकों द्वारा आवश्यक सहयोग करते हुए अधिक से अधिक कृषकों का रजिस्ट्रेशन किया जाना है, जिसमें पाया गया है कि निरन्तर दिये गये निर्देशों के बावजूद जन सेवा केन्द्र संचालको-मनीष कुमार-बलीपुर टाटा, अनिल कुमार-फतेहपुर साहबपुर, प्रदीप कुमार-गरिया खालसा, वेद प्रकाश-कमालपुर, सतीश यादव-जलालपुर शाना, अमित पाण्डेय-टीकरडीह, नन्हें लाल व दिनेश कुमार-बम्हरौली, शिवम शर्मा-बालकमऊ, सनातन केसरवानी-भदवा, उमेश चन्द्र गुप्ता-अमीना, धीरज प्रकाश श्रीवास्तव-अठौली, संजीव-ढे़ढावल, रमेश पाल-मवई एवं विकास सिंह-पूरब शरीरा द्वारा अपने ग्राम पंचायतों से सम्बन्धित कृषको का पंजीकरण कार्य में लापरवाही बरती जा रहीं है, जिसके कारण जनपद की प्रगति में वृद्धि नहीं हो पा रहीं हैं। इन जनसेवा केन्द्र संचालकों की जनसेवा केन्द्र आई.डी. तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं।








