शादी वाले घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,आग से धू धू कर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी और नई बाइक,पूरे घर में भर गया धुवां ही धुवां,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

कौशाम्बी:शादी वाले घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,आग से धू धू कर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी और नई बाइक,पूरे घर में भर गया धुवां ही धुवां,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शादी वाले घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई,चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट हुआ और इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई,आग ने पास में खड़ी एक और नई बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया,आग से पूरे घर में धुवां ही धुवां भर गया,बगल के कमरे में सी रही मां बेटी ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,हालांकि इस हादसे में बाइक के अतिरिक्त कोई अन्य जन हानि होने से बच गई।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की सुबह भोर की है,जहा के रमेश सोनी के छोटे बेटे की शनिवार को प्रयागराज में शंकरगढ़ में बारात गई हुई थी, घर पर रमेश सोनी की पत्नी और उनकी सास थी,सुबह भोर में लगभग 3 बजे अचानक इलेक्ट्रिक स्कूटी के पास शॉर्ट सर्किट हुआ और इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई,स्कूटी धू धू कर जलने लगी,स्कूटी में लगी आग ने पास में खड़ी एक अन्य नई बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया,आग से पूरे घर में धुवां हो गया,आग और धुवां से मां बेटी की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग उठ गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया,लेकिन तब तक इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह से राख हो गई थी।लोगो ने फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग बुझा ली गई।

विकास सोनी ने बताया कि उनके छोटे भाई की शादी थी,जिसके लिए वह सब लोग शंकरगढ़ गए हुए थे,घर पर केवल उनकी मां और नानी मौजूद थी,इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग में लगी हुई थी,जिसमे शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई,शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों ने आग बुझाई है, कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor