देखिए कौशाम्बी में कहा चमत्कार के नाम पर धर्म परिवर्तन कर बना रहे थे ईसाई,872 बाइबिल ग्रंथ के साथ 5 हुए अरेस्ट

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में चमत्कार के नाम पर धर्म परिवर्तन कर बना रहे थे ईसाई,872 बाइबिल ग्रंथ के साथ 5 हुए अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में चमत्कार की बात बता कर धर्म परिवर्तन कराने के 5 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है,धर्म परिवर्तन कराने वाले यह ठेकेदार भोले भाले गरीबों को बीमारी और समस्याओं को दूर करने का लालच देकर धन कमाने का भी काम करते थे। अधिकतर अनुसूचित जाति के भोले भाले लोगो को प्रलोभन देकर यह धर्म के ठेकेदार अपना धंधा चला रहे थे,गांव के चौकीदार की शिकायत पर पुलिस ने ऐसे लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है।

जांच के दौरान ऐसे 5 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है,आरोपियों से पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से पुलिस ने 872 बाइबिल ग्रंथ बरामद किया है।कौशाम्बी थाना पुलिस ने दुलहनियापु गांव से प्रेम चन्द्र सरोज पुत्र शिवबरन नि० चिल्ला शहबाजी थाना व जनपद कौशाम्बी, तेज बहादुर सिंह पुत्र स्व0 बीरबल नि0 इटैला थाना व जनपद कौशाम्बी, शुक्ल कुमार सरोज पुत्र स्व0 बाबूलाल नि0 भदवा बालकमऊ थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी,दुर्गा प्रसाद सरोज पुत्र स्व0 बन्दा प्रसाद नि० बदलेपुर मजरा पारा हसनपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी,और भागीरथी सिंह पटेल थाना चरवा को अरेस्ट किया है।पुलिस ने सभी को न्यायालय पेश किया है जहा से सभी को  जेल भेज दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor