कौशाम्बी में डायट मैदान में लहरा रहा मानक से कम साइज का फटा हुआ तिरंगा,दिन भर गुजरते है अधिकारी,जिम्मेदार मूकदर्शक

कौशाम्बी: डायट मैदान में लहरा रहा मानक से कम साइज का फटा हुआ तिरंगा,दिन भर गुजरते है अधिकारी,जिम्मेदार मूकदर्शक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में डायट मैदान में फटा हुआ तिरंगा लहरा रहा है,वही इस स्थान से दिन भर जिले के डीएम,एडीएम,एसडीएम सहित बड़े अधिकारी गुजरते है,लेकिन फटे हुए तिरंगे को लेकर जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है।

मामला जिला मुख्यालय मंझनपुर डायट मैदान का है, जहा स्थित 100 फिट के खंभे पर मानक से कम साइज का और फटा हुआ तिरंगा लहरा रहा है,यह फटा हुआ तिरंगा पिछले कई महीने से लहरा रहा है,लेकिन जिम्मेदार मुकदर्शक बने हुए प्रतिदिन गुजर रहे है,और कोई। ही जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।लोगो ने जिला और नगर प्रशासन से इस फटे हुए तिरंगे को जल्द से जल्द बदलवाने की अपील की हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor