कौशाम्बी:धर्मराज मौर्य पुनः बनाए गए भाजपा के जिलाध्यक्ष,समर्थकों में खुशी की लहर,लखनऊ से आज होगा कौशाम्बी आगमन,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष धर्मराज मौर्य पर विश्वास जताते हुए पुनः जिलाध्यक्ष बनाया है,धर्मराज मौर्य के पुनः जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई,वह लखनऊ से कौशाम्बी आयेंगे,पार्टी पदाधिकारी एवं समर्थक उनका लेहदरी पुल पर स्वागत करेंगे।

2024 में हुए संगठनात्मक चुनाव का परिणाम संगठन ने घोषित कर दिया है,संगठन ने बुधवार की रात 14 जिलाध्यक्ष की सूची जारी की है,जिसमे वर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य को पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
धर्मराज मौर्य के पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर जैस ही समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों को मिली तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई,लोगो ने जिलाध्यक्ष को फोन पर बधाई देना शुरू कर दिया।
मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र साहू ने बताया कि भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सुबह लखनऊ से कौशाम्बी के लिए निकले है,वह लगभग 10 बजे कड़ा धाम पहुंचेंगे जहां उनका पार्टी पदाधिकारी एवं समर्थक स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे,इसके पश्चात वह माता शीतला का दर्शन एवं पूजन करेंगे।तत्पश्चात वह भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे,जहा उनका स्वागत किया जाएगा।








