कौशाम्बी,
बाबा साहेब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 15 अक्टूबर तक करें आवेदन,
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बाबा साहेब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना संचालित की गई है,बाबा साहेब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजनान्तर्गत विकास खण्ड कार्यालय में आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 20 जून 2023 से बढ़ाकर अब 15 अक्टूबर 2023 कर दिया गया है।
यह जानकारी जिला विकास अधिकारी श्री विजय कुमार ने देते हुए बताया है कि इस योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों का उत्थान करना है। योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी सम्बन्धित विकास खण्ड कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकतीं हैं।








