कौशाम्बी: इलाज के दौरान युवक की मौत,परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप,पुलिस ने डॉक्टर से की पूछताछ,शव पोस्टमार्टम को भेजा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अस्पताल में भर्ती युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर से पूछताछ की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के एक अस्पताल का है जहां ग्राम सिहोरी निवासी 40 वर्षीय मंत लाल पुत्र गाजी, निवासी ग्राम सिहोरी की तबियत बिगड़ गई थी,परिजन उसे कोखराज क्षेत्र के कल्यानपुर स्थित तितिक्षा हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए ले गए और भर्ती कराया,जहा सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में मौजूद डॉक्टर से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








