कौशाम्बी में मिशन शक्ति अभियान को लगा पलीता,मिशन शक्ति में तैनात महिला सिपाही से ही फोन पर अश्लील बातें करने लगा सिपाही,ब्लैकमेल करने की दी धमकी,एसपी ने सिपाही को किया सस्पेंड,FIR भी दर्ज

कौशाम्बी: कौशाम्बी में मिशन शक्ति अभियान को लगा पलीता,मिशन शक्ति में तैनात महिला सिपाही से ही फोन पर अश्लील बातें करने लगा सिपाही,ब्लैकमेल करने की दी धमकी,एसपी ने सिपाही को किया सस्पेंड,FIR भी दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मिशन शक्ति अभियान को पुलिसकर्मी ही पलीता लगा रहे है,मिशन शक्ति टीम में तैनात एक महिला सिपाही से फोन पर अश्लील बात करने के आरोप में मंगलवार को एक सिपाही को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।यही नही महिला सिपाही की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

मिशन शक्ति टीम में तैनात महिला सिपाही जो लोगों को जागरूक करती है वही पुलिसकर्मी के उत्पीड़न का शिकार हो गई,मामला संज्ञान में आते ही एसपी राजेश कुमार ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है,आरोपी चर्चित सिपाही बलिया जिले का निवासी बृजेश कुमार है और वह इन दिनों पुलिस लाइन में तैनात है।

वहीं जिस महिला पुलिस से वह फोन अश्लील बाते करता था वह महिला पुलिस भी इसी आरोपी सिपाही के ही बैच की बताई जा रही है। महिला सिपाही भी बलिया जिले की ही रहने वाली है,और इस समय मिशन शक्ति टीम में शामिल है। महिला सिपाही का आरोप है कि आरोपी सिपाही अक्सर उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज करता था और फोन पर अश्लील बाते करता था।महिला सिपाही का आरोप है कि सिपाही अक्सर उसको परेशान करता है और लगातार वीडियो कॉल करके परेशान करता है। इसके साथ ही बात न मानने पर बदनाम करने की धमकी भी देने लगा था । इससे भयभीत होकर महिला सिपाही ने इसकी शिकायत एसपी से की।जिसके बाद पिपरी थाना पुलिस ने सिपाही पर मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी राजेश कुमार ने आरोपी सिपाही को तत्काल सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच सीओ चायल को सौंपी है। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच में महिला सिपाही के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक मैसेज पाए गए हैं। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विभागीय जांच की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor