पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने और उससे दुष्कर्म करने वाले वांछित को किया अरेस्ट,भेजा जेल

कौशाम्बी: पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने और उससे दुष्कर्म करने वाले वांछित को किया अरेस्ट,भेजा जेल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने और उससे दुष्कर्म करने वाले वांछित को अरेस्ट कर लिया है,पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

मामला कौशाम्बी थाना क्षेत्र का है जहा पर दिसंबर में एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि अखिलेश उनकी नाबालिग पुत्री बहला फुसलाकर भगा ले गया है, जब वह अखिलेश के घर इसकी शिकायत करने गयी तो उसके परिजन ने मेरे साथ अभद्रता की और जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुये गाली गलौज किया गया व जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर थाना कौशाम्बी पर मामला दर्ज किया गया। पीडिता के बयान व साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 65 (1) व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी थी। इसी क्रम में थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित आरोपी अखिलेश पुत्र स्व० राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम यूसुफपुर रारा डिहवा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने विधिक कार्यवाही के पश्चात आरोपी न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor