ओवरलोड और अवैध खनन पर पुलिस और खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई,ओवरलोड बालू लदे और बिना कागज के 4 ट्रकों को किया सीज

कौशाम्बी: ओवरलोड और अवैध खनन पर पुलिस और खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई,ओवरलोड बालू लदे और बिना कागज के 4 ट्रकों को किया सीज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में महेवाघाट थाना पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने ओवरलोड बालू कूदकर जा रहे व बिना प्रपत्र के बालू परिवहन करने वाले 04 ट्रकों को सीज किया है।

कौशाम्बी जिला मजिस्ट्रेट डाॅ० अमित पाल एवं एसपी राजेश कुमार द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन व ओवरलोड गाडियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना महेवाघाट पुलिस व खनिज विभाग कौशाम्बी की संयुक्त टीम ने थाना महेवाघाट व अन्य स्थानो पर अवैध खनन एवं परिवहन व ओवरलोड गाडियों की रात्रि मे चेकिंग अभियान चलाया।

टीम ने 04 ट्रक बालू लदे हुए ओवर लोड एवं खतरनाक तरीके से तेज गति से चलाकर व लोड बालू बिना प्रपत्र के परिवहन करते हुए पकड़े, जिसको मौके पर ही खनन विभाग व पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 207 M.V. Act मे सीज कर दिया और सम्बन्धित विभाग को अलग से रिपोर्ट भेज दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor