नगर पालिका परिषद भरवारी जलकल सुपरवाइजर की अचानक तबियत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी,

नगर पालिका परिषद भरवारी जलकल सुपरवाइजर की अचानक तबियत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के जलकल सुपरवाइजर बृजेश कुमार मिश्रा अपने असवा जोन के परसरा, मौली आदि क्षेत्रों में कलकल की व्यवस्था हेतु भ्रमण कर रहे थे,भ्रमण के दौरान अचानक जलकल सुपरवाइजर की तबियत बिगड़ गई,उन्हे गर्मी का एहसास हुआ और पेट में दर्द शुरू हो गया,तबियत बिगड़ी देख वह तुरंत ही वहा से निकल आए और जीवन दीप अस्पताल में अपनी जांच कराई,जहा डॉक्टर ने उन्हें एडमिट कर लिया है।

नगर पालिका परिषद भरवारी के जलकल सुपरवाइजर बृजेश कुमार मिश्रा प्रतिदिन की भांति अपने जोन क्षेत्र असवा में भ्रमण के लिए गए हुए थे,अचानक उनको गर्मी का एहसास हुआ और पेट में दर्द होने लगा,जिससे वह तुरंत ही बहा से अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर लिया जहा उनका इलाज किया जा रहा है। जलकल सुपरवाइजर ने इसकी सूचना ईओ और अध्यक्ष को भी दे दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor