कौशाम्बी,
मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल सभा कल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,जल शक्ति मंत्री सहित कई नेता करेंगे संबोधित,
भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार को 9 साल पूरे हो गए हैं, इन 9 सालों में सरकार द्वारा किए गए विकास पर जिले की जनता से सीधा संवाद करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा नवीन मंडी ओसा में विशाल जनसभा कल 23 जून शुक्रवार को संबोधित करेंगे।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को दोपहर 12.05 बजे ओसा मंडी पहुचेंगे,जहा वह मोदी सरकार के 9 साल के कार्यों एवम जनता के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताएंगे।








