कौशाम्बी में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष का बड़ा बयान: बोले हिन्दू धर्म पहले से नही था, प्रकृति की पूजा करते करते बना हिन्दू धर्म

कौशाम्बी: कौशाम्बी में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष का बड़ा बयान: बोले हिन्दू धर्म पहले से नही था, प्रकृति की पूजा करते करते बना हिन्दू धर्म,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नवनिर्मित विद्यालय के उद्घाटन समारोह और मकर संक्रांति में आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुँचे। जहाँ उन्होंने हिन्दू धर्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि ऐसा नही है कि पहले से ही हिन्दू धर्म रहा है।हम सब के पेड़,पौधों और प्रकृति की पूजा करते करते हिन्दू धर्म बना है। ऐसा नहीं है कि जब से मानव जीवन शुरुआत तभी से हिंदू धर्म है। इसके साथ ही उन्होंने छुआछूत को लेकर भी इसे दूर करने की बात कही उन्होंने कहा कि मंदिर में सभी का प्रवेश होना चाहिए।

उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि हम जहां भी पर्वत वट वृक्ष नदियां देखते हैं उन्हें प्रणाम करते हैं इन्हीं सब चीजों से हिंदू धर्म बना और भारत नाम से जाना जाने लगा है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ महीनो से मंदिर में जाने को लेकर हो रहे बवाल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में प्रवेश की अनुमति सब को होनी चाहिए। ऐसे ही गंगा सबकी है पानी सबका है। ऐसा नहीं कि इसके लिए झगड़ा और आंदोलन करना होगा। यह आपस में सब की समरसता होनी चाहिए। इसके लिए आप सभी लोग संकल्प ले।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor