कौशाम्बी: पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,इलाज के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक हफ्ते पहले पैदल जा रहा युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था,जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना चरवा थाना क्षेत्र के जानकीपुर की है,जहां एक हफ्ते पहले 25 जनवरी की शाम पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का करन (28 वर्ष) पुत्र रामरूप जानकीपुर के पास सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन तत्काल घायल को इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही।देर रात इलाज के दौरान करन ने दम तोड़ दिया।
बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके निधन से पत्नी कविता और बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।








