डिप्टी सीएम ने जिला उद्यान कार्यालय परिसर में रू0-339.10 लाख की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूवेशन सेन्टर का किया उद्घाटन और लोकार्पण

कौशाम्बी: डिप्टी सीएम ने जिला उद्यान कार्यालय परिसर में रू0-339.10 लाख की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूवेशन सेन्टर का किया उद्घाटन और लोकार्पण,

यूपी के कौशाम्बी जिले पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनान्तर्गत रू0-339.10 लाख की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूवेशन सेन्टर का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने ब्लॉक परिसर मंझनपुर में सरस हाट का शुभारम्भ कर स्वयं सहायता समूहों-रानी महिला स्वयं सहायता समूह, शारदा महिला स्वयं सहायता समूह, गौरी महिला स्वयं सहायता समूह, चारिका महिला स्वयं सहायता समूह, नारी शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह, शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह एवं राधे महिला स्वयं सहायता समूह सहित कुल 20 स्वयं सहायता समूहों को दुकानों का आवंटन किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायक शीलता प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल व पूर्व विधायक लाल बहादुर, सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, सदस्य उ.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जितेन्द्र कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी, अध्यक्ष नगर पंचायत अजुहा शान्ती देवी व सिराथू भोला यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक शिवमोहन मौर्य,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, संजय जायसवाल, भोले शंकर, ब्लॉक प्रमुख, अध्यक्ष डीसीएफ चन्द्र दत्त शुक्ल सहित अन्य गणमान्य लोग तथा निदेशक खाद्य प्रसंस्करण टी.के. शीबू, डीएम डॉ. अमित पाल, एसपी राजेश कुमार व सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor